• Sun. Feb 15th, 2026

स्वच्छता पखवाड़ा का किया गया आयोजन, बीडीओ व सीओ ने चलाया सफाई अभियान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 1, 2023

 

गावां में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें गावां बीडीओ महेंद्र रविदास, गावां सीओ अभिनाश रंजन, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह समेत कई ने गावां बाजार में झाड़ू लगा कर सफाई की और स्वच्छता के जरिए महत्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि पूरे देश स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कहा कि स्वच्छता को लेकर क्षेत्र लोग जागरूक होकर अपने आस पास के क्षेत्रों को साफ और स्वच्छ रखें।
मौके पर अरविंद कुमार, मुन्ना गोप, शेखर पासवान, संजय कुमार, आदित्य कुमार, निखिल मंडल, बबलू साहा समेत कई उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *