• Tue. Mar 31st, 2026

स्कूल बस हुई खराब घण्टो रुकी रही लोयाबाद राजू यादव चौक पर,स्कूल प्रबंधन की लापरवाही

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 16, 2024

 

लोयाबाद:- शनिवार को इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग मुनीडीह की स्कूल बस JH10BE7963 राजू यादव चौक नियर लोयाबाद मोड के पास दोपहर के लगभग 12:03 में एकाएक खराब हो कर रुक गई , जिस समय स्कूल बस खराब हुई थी उस समय स्कूल बस मे छात्र एवं छात्राओं से भरी थी । ग़लीमत रही की बस के पीछे कोई बड़ा वाहन नहीं था नही तो बड़ी घटना घट सकती थी ।

crescent ad

 

धूप की गर्मी से स्कूली छात्र,छात्राओं परेशान हो रहे थे । बस को धक्का दे कर चालू करने की कोशिश की गई , परंतु बस चालू न हो सकी , बस लगभग 1 घंटे तक राजू यादव चौक के पास रुकी रही , बाद में बड़ी मेहनत के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को ठीक की और चली गई । बताते चले कि गाड़ी का इन्शुरन्स भी फैल हो चुका है । रख रखाव की दयनीय स्थिति है

 

अब सवाल उठता है कि बिना मेंटेनेंस के स्कूल बस चलती है कैसे ? क्या स्कूल प्रबंधन केवल री एडमिशन के नाम पर अभिभावक का शोषण ही करती रहेगी स्कूल बस को देखने से ऐसा प्रतीत होता है की बस चलने लायक नही है सारी सुरक्षा नियमो का प्राइवेट स्कूल अवहेलना कर रही है और ऐसे मे जिला शिक्षा अधिकारी भी मौन है , साथ ही जनप्रतिनिधि भी चुपी साधे हुए है ।

स्कूल प्रबंधन लगातार अभिभावको का शोषण कर रही है । अगर समय रहते ऐसे प्राइवेट स्कूलो पर जिला प्रशासन नकेल नही कसती है तो आने बाले समय मे कभी भी बडी हादसा हो सकती है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *