• Sun. Mar 15th, 2026

सोनू बैग इम्पोरियम एंड ए वन बुक सेंटर का हुआ उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2023

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड के धनबाद रोड स्थित सोनू बैग इम्पोरियम एंड ए वन बुक सेंटर का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक मनोज यादव, जीप सदस्य प्रीति कुमारी, केशरवानी वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान केशरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, वार्ड सदस्य सत्या देवी, दुकान संचालक की माता सुषमा देवी शामिल हुए। जिसके बाद दुकान के संचालक ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वही मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि बरही में इस तरह का बैग दुकान नही था, इस तरह का दुकान खुलने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी बाहर जाने की जरूरत नही है। श्री यादव ने बधाई देते हुए दुकान के संचालक को आगे बढ़ने की कामना की। विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य प्रीति कुमारी ने दुकान के संचालक को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के दुकान खुले से ग्राहकों को काफी लाभ मिलेगा। वही दुकान के संचालक सोनू केशरी ने कहा की ग्राहकों को बैग में सभी तरह का रेंज मिलेगा। वही उन्होंने कहा कि बाजार से सस्ते दामों में ग्राहकों के लिए बैग उपलब्ध है। मौके पर उप मुखिया मनोज उपाध्याय, नवलकिशोर सिंह, रितेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, अशोक यादव, जुगल यादव, उदय केसरी, आशीष केशरी, जयराम केशरी, अभिषेक केसरी, बंटी केसरी, टिंकू गुप्ता, पंकज बरनवाल, गोविंद ठाकुर, मंटू केशरी, चंदन केशरी,
मंटू केशरी, आकाश यादव, शानू खान, मो खालिद, मो रूस्तम, शिवम कुमार, सुभम कुमार, सोनी देवी, पिंकी देवी, प्रिया कुमारी, नूतन देवी, सुनीता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे। वही दुकान के उद्घाटन के बाद जीप सदस्य दुकान का पहला ग्राहक बनी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *