
पुटकी।सेवानिवृत कोयला खदान मजदूर संघ, बीसीसीएल जोन, धनबाद के सभी पदाधिकारीगणों की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता श्री हरिपद रवानी ने की।

आज की बैठक में सदस्यता संख्या बढ़ाने पर एवं अनेकों मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया, साथ ही अक्टूबर माह में पूरे बी सी सी एल जोन स्तर पर एक आन्दोलन का स्वरूप बनाया जायेगा, जिसमें सेवानिवृत्तों की ज्वलंत मुद्दों के लिये मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम भी शामिल होगा।

संगठन के महामंत्री श्री बिन्देश्वरी प्रसाद ने कहा कि पहले क्षेत्रीय स्तर पर समिति का गठन करना चाहिए और जोन स्तर पर आन्दोलन करना होगा। मौके पर संगठन के संरक्षक अमरेंद्र चौधरी,संगठन उपाध्यक्ष राम अवतार गोप,महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद,संयुक्त महामंत्री ओम प्रकाश विश्वकर्मा,संगठन मंत्री अक्षेवर प्रसाद,कार्यालय मंत्रीअशोक कुमार सिन्हा,सह कोषाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे,इत्यादि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
