• Tue. Apr 7th, 2026

सेंट्रल अस्पताल धनबाद में ईलाजरत बुजुर्ग मरीज के डायलिसिस के लिए संस्था ने उपलब्ध कराया रक्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 16, 2024
crescent ad

 

 

धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में ईलाजरत तिहत्तर वर्षीय मरीज प्रदीप राय चौधरी को डायलिसिस के लिए तत्काल एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हैं मरीज के घर में फ़िलहाल ऐसे एक भी सदस्य नहीं हैं जो रक्तदान कर सके यहा के ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध हैं पर एक्सचेंज के लिए किसी भी एक रक्त दाता की आवश्यकता हैं l

सूचना प्राप्त होते ही सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने रक्त वीर विवेक कुमार शर्मा से मरीज के लिए रक्तदान करने का अनुरोध किया जिसे स्वीकार करते हुए बिना समय व्यर्थ किए विवेक कुमार शर्मा ने सेंट्रल अस्पताल धनबाद ब्लड बैंक पहुंच कर अपना ओ पॉजिटिव रक्त दान किया और इसके बदले में ब्लड बैंक द्वारा बी पॉजिटिव रक्त मरीज को प्रदान कर दी गई, इस सभी प्रक्रिया में संस्था की सक्रिय सदस्य सोनाली नायक का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *