• Thu. Mar 19th, 2026

सूरत में 317 करोड़ के जाली नोटों के साथ 6 गिरफ्तार, 37 करोड़ रुपये के 500-1000 के पुराने नोट भी बरामद*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 4, 2022

 

सूरत. गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में जाली नोटों के बड़े जखीरे के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सूरत के एसपी ग्रामीण एचएच जॉयसर के मुताबिक, इन लोगों के पास से 317 करोड़ रुपये के जाली नोट पकड़े गए हैं, जिनमें से 67 करोड़ रुपये मूल्य के नोटबंदी के बाद अवैध घोषित किए गए 500 और 1000 रुपये के नोट हैं. जॉयसर ने साथ ही बताया कि इन आरोपियों ने लोगों के काले धन को सफेद में बदलने का झांसा देकर ये रुपये इकट्ठा किए. इन्होंने लोगों को मोटे कमीशन के बदले ट्रस्ट और कंपनी के जरिये उनके पुराने नोट बदलने तथा काले धन को जमा करने का झांसा दिया था.सूरत जिले में पिछले हफ्ते पुलिस ने एक एम्बुलेंस से 25.80 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए थे. पुलिस ने एम्बुलेंस चालक को हिरासत में लेकर इस मामले की जांच शुरू कर दी थी. तब बताया गया था कि 2000-2000 रुपये के ये नकली नोट फिल्मों में इस्तेमाल के लिए मुंबई ले जाए जा रहे थे. इन सभी नोटों पर ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’ और ‘फिल्म शूटिंग में इस्तेमाल के मकसद’ से इन्हें छापा गया था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *