
दारू ( हजारीबाग): सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप द्वारा दिनांक 20 अगस्त 2024 को केवी0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केंन्द्र एवं विद्यालय के नेतृत्व में सीतागढ़ गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को बेहतर स्वास्थ सेवाएं प्रदान करना रहा। मेेडिकल कैंप में राजेश कुमार, उप महानिरीक्षक (एस0टी0एस0), राकेश रंजन लाल, उप महानिरीक्षक (प्रशा0), डी0 के0 प्रमाणिक, उप महानिरीक्षक (प्रशि0), सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैंप के डॉ0 रमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सदर अस्तपाल हजारीबाग से डॉ0 प्रवीण, अपने चिकित्सीय स्टाफ के साथ, मेदांता रांची से डॉ0 शैलेन्द्र, अपने चिकित्सीय टीम के साथ तथा डॉ0 ममता भी उपस्थित रही।
महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरु हजारीबाग द्वारा इस चिकित्सा शिविर का विधिवत उद्धधाटन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण केन्द्र हजारीबाग के चिकित्सा अधिकारी, मेदांता अस्पताल रांची तथा सदर अस्पताल, हजारीबाग के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों नें नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ जांच व उपचार प्रदान किया।
चिकित्सा शिविर मे बड़ी संख्या में सीतागढ़ स्थित फील्ड फायरिंग रेंज के आसपास के गावों के नागरिकों नें अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई जिनमे वृद्व आयु वर्ग के लोग अधिक थे जिन्हे वृद्वावस्था के आम रोग जैसेः- मधुमेह, कुपोषण, विटामिन की कमी प्रमुख थीं। शिविर के दौरान कुल 272 नागरिकों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान रोगियों को निःशुल्क दवाई भी वितरित की गई। इस अवसर पर चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सीय परामर्श, स्वास्थ्य शिक्षा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई। आम नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने, स्वस्थ भोजन का सेवन, नियमित व्यायाम, आसपास की साफ-सफाई, गंदगी से होने वाली बिमारियों और उनसे बचाव के तरीकों से अवगत करवाया गया।
सीमा सुरक्षा बल सदैव सार्वजनिक दायित्त्व के निर्वाह में अग्रणी रहा है। सीतागढ़ जो कि संस्थान की प्रमुख फायरिंग रेंज है, यहाँ के वासियों का सहयोग हमेशा सीमा सुरक्षा बल को मिलता रहा है, इसलिए समय-समय पर मेरू कैंप द्वारा आम जनमानस के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाता है।
के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण केन्द्र मेरू कैंप द्वारा जरूरी गावों को चिन्ह्ति कर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। आम नागरिकों के प्रति सीमा सुरक्षा बल द्वारा सदैव समय-समय पर मेड़िकल कैंप व सिविक एक्शन जैसे कार्यक्रम किए जाते रहे है, जिससे आम जनमानस को आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके। महानिरीक्षक ने मेदांता अस्पताल रांची एवं सदर अस्पताल, हजारीबाग के चिकित्सकों व उनके सहकर्मियों का स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल होकर नागरिकों की जांच तथा उपचार करने के लिए धन्यवाद प्रकट किया व उनकी सराहना की।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
