• Tue. Mar 10th, 2026

सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप स्थित अंकुर प्ले स्कूल में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 14, 2022

    दारू// हर वर्ष 14 नवंबर को पूरे उत्साह के साथ समस्त भारतवर्ष मे बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इसी क्रम मे सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप स्थित अंकुर प्ले स्कूल में आज दिनांक 14 नवंबर 2022 को श्रीमती गुरमीत कौर बैंस बावा अध्यक्षा सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप हजारीबाग के तत्वाधान में बाल दिवस का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप मे अन्य वरिष्ठ बाबा सदस्याए भी उपस्थित रही। ज्ञात रहे की अंकुर प्ले स्कूल में नर्सरी से लेकर यू0क0ेजी0तक के बच्चों की पढ़ाई होती है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं  खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में टी0सी0एंड एस एवं एस0टी0सी मेरु कैंप में तैनात कार्मिकों की महिलाए, बच्चो  और अंकुर प्ले स्कूल की शिक्षिकाएं सम्मिलित हुई। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल मेरु की सभी वरिष्ठ बाबा सदस्याए एवं प्रहरी संगनिया साथ रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चों के मध्य भाषण प्रतियोगिता,एवं बैलून रेस,ऑरेंज द ग्लासिस एवं रिंगटोन गेम आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों की इन प्रतिभाओ को देख कर उपस्थिित सभी लोगो ने काफी सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विदित रहे कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म वर्ष 1889 मे 14 नवंबर के दिन हुआ था और वह बच्चों से बेहद लगाव रखते थे इसे ध्यान में रखते हुए चाचा नेहरू के जन्मदिन को भारतवर्ष में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, एवं विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं रखी जाती हैं इसका  मुख्य उद्देश्य बच्चो के अधिकारो उनकी देखभाल और शिक्षा को लेकर लोगो को जागरूक करना हैं
श्रीमती गुरप्रीत कौर बैंस बावा अध्यक्षा सीमा सुरक्षा बल,मेरू कैंप हजारीबाग ने अपने प्रेसित संदेश में कहा कि आज  के यह बच्चे  भावी भारत का निर्माण करेंगे हम जिस तरह से उनका पालन पोषण करेंगे, शिक्षा दीक्षा देंगे उसी पर देश का भविष्य निर्भर होगा बाल दिवस मनाने का मूल कारण बच्चों की जरूरतों को स्वीकार करने उनको पूरा करने उनके अधिकारों की रक्षा करने और उनके शोषण को रोकना था ताकि बच्चों का समुचित विकास हो सक।े आज के बच्चे हमारे समाज की बुनियाद हैं ,तथा बहुत ही कीमती है। ये हमारे कल की उम्मीद है।बाल दिवस उत्सव बच्चो के भविष्य के विषय मे एक अच्छा कदम है।अंत में उन्होंने बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के विजेता बच्चों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन का बाल दिवस के सफल आयोजन पर धन्यवाद दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *