• Thu. Nov 5th, 2026

सीनी के पद्मपुर गांव में बिजली संकट दूर, 100 KV का नया ट्रांसफार्मर लगा

admin's avatar

Byadmin

Nov 5, 2026
crescent ad

 

सरायकेला/सीनी- खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीनी के मोहितपुर पंचायत स्थित पद्मपुर (गौगाडीह) गांव में पिछले कई दिनों से जारी बिजली की समस्या का समाधान हो गया है। गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों और विशेषकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान को दी। इसके बाद मुरली प्रधान ने तुरंत पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को मामले से अवगत कराया। पूर्व मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपने आप्त सचिव संजय बासु के माध्यम से विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और गांव के लिए 100 KV का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल की।

विद्युत विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाने के बाद भाजपा नेता मंटू शर्मा ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो गई है। ट्रांसफार्मर चालू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुरली प्रधान, चिंतन महतो, भवानी महतो, राजेंद्र प्रधान, शंभू महतो, पंचमी लोहार, गणेश महतो, कृष्णा मुदी, राजू मुदी, हराधन मुदी, निरंजन सिंह, सत्य मुदी और परमेश्वर मुदी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *