• Fri. Aug 28th, 2026

सीआरपीएफ 197 बटालियन में रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया गया 

admin's avatar

Byadmin

Aug 28, 2026
crescent ad

 

श्याम सुंदर संस्था चाईबासा के भाई बहनों ने सेना के जवान भाइयों के साथ राखी का त्यौहार मनाया। भाइयों के मस्तक पर चंदन टिका लगाते हुए कलाई पर बहनों ने राखी बांधी। मौके पर कमांडेंट 1 श्री शेष, कमांडेंट ll श्री परविंदर सर,डिपुटी कमांडेंट श्री संजय मोहंती,अन्य सभी अधिकारीगण और काफी संख्या में जवान भाई उपस्थित थे।

डिपुटी कमांडेंट सर ने अपने वक्तव्य में श्याम सुंदर संस्था को धन्यवाद देते हुए सबों को शुभकामनाएं दी।संस्था की अध्यक्ष प्रो डॉ शशिलता ने भी स्वागत भाषण देते हुए भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।इन्होंने रखी के पौराणिक और ऐतिहासिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए सबों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक श्री श्यामल दास ,सचिव रूपा रानी दास,नूपुर सेन, अनीता गुप्ता रेखा देवी,मीठी बाईपाई, अंजू देवगन, डोली कर, रूमा कर,अन्नू पूर्ति ,सीमा दास, तिया और बहनें उपस्थित थीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *