• Fri. Feb 20th, 2026

सीआईएसएफ की क्यू टीम ने अलकुसा माईन्स से कोयला चोरों को खदेड़ा व् 11मोटरसाइकिल किया जप्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 21, 2024

 

 

केन्दुआ:-भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की कुसुंडा क्षेत्र संख्यां 6 के न्यू गोधर कुसूण्ङा कोलियरी अन्तर्गत अलकुशा माइंस में बीते रात सीआईएएफ टीम ने माइंस के अंदर जबरन घूस कर कोयला चोरी करते दर्जनों कोयला चोरों को खदेड़ा।जिसमें कोयला चोर अपने मोटरसाइकिल छोड कर भाग गये।सीआईएएफ क्यू आर टीम के लोकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में 11मोटरसाइकिल कोयला सहित जप्त किया गया ।जप्त कोयले को बीसीसीएल प्रबंधन को सौप दिया गया ।वही जप्त 11मोटरसाइकिलो को केन्दुआङीह थाना को सुपुर्द कर दिया ।न्यू गोधर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के लिखित शिकायत पर केन्दुआङीह पुलिस जप्त किये गये मोटरसाइकिल मालिकों पर कांङ संख्या 51/24दर्ज कर कारवाई की जा रही है ।छापामारी की कार्रवाई से कोयला तस्करो में हङकंप मच गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *