
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। एनटीपीसी एनएमएल के सिकरी साइट कार्यालय परिसर स्थित सेंट जोसेफस स्कूल में नर्सरी से कक्षा पांच तक नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में आरएडआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कमलराम रजक ने जानकारी देते हुए

कहा कि परियोजना प्रभावित ग्रामीण बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि एनटीपीसी परियोजना खनन कार्य के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार सराहनीय कार्य कर रही है।
परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक सुब्रत कुमार दास की सकारात्मक सोच और दूरदर्शिता के कारण ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
परियोजना प्रबंधन का उद्देश्य है कि बड़कागांव एवं हजारीबाग क्षेत्र के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर झारखंड समेत पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाएं और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में परियोजना द्वारा नौ विद्यालयों में विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन का कार्य भी कराया जा रहा है।एनटीपीसी प्रबंधन समय-समय पर समीक्षा बैठक कर क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी लेता है और ग्रामीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
एनटीपीसी ने परियोजना प्रभावित गांवों के अभिभावकों से अपील की है कि वे जल्द विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों का नामांकन कराएं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
