• Fri. May 15th, 2026

सिंदरी में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन: विधायक चन्द्रदेव महतो ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

May 15, 2026
crescent ad

 

सिंदरी: बलियापुर +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन की ओर से एक भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर सिंदरी और बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। 10 वीं ,11वीं और 12वीं की पढ़ाई छात्रों के करियर की नींव होती है।” उन्होंने “पढ़ेगा सिंदरी, बढ़ेगा सिंदरी” का नारा देते हुए बच्चों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

 

समारोह में पूर्व विधायक आनंद महतो ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की भारी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. सिद्धार्थ बंदोपाध्याय, कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार, प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद (मदर टेरेसा हाईस्कूल), , गिरिधारी अग्रवाल , योगेश्वर सिंह, साधन कुमार चंटोंउपाध्याय , प्राचार्य एस.के. पॉल (SBM कॉलेज), उप प्रमुख आशा देवी और डी.सी.एम निदेशक डोमन चंद्र महतो प्रमुख थे।

 

छात्रों को मिला प्रोत्साहन:

समारोह के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं (विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय) के टॉप-3 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पाठ्य सामग्री और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। साथ ही, फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए निःशुल्क “खान सर क्लासेस” और प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मुफ्त कोचिंग की घोषणा की, जिसका सभी अभिभावकों ने स्वागत किया।

 

मौके पर उपस्थित गणमान्य:

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, योगेश मोदक, हीरालाल मोदक, दिवाकर महतो, मुक्ति देवी, और पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, रंजीत गोराई, अशोक महानी, सुरेश प्रसाद देवाशीष पांडे काशीनाथ मंडल शीतल दत्ता सीमा देवी विजय रजक रजत महतो चंदन भूमिहार रोहित महतो अरविंद महतो अनिल महतो एवं रंजन केंजरे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने संयुक्त रूप से छात्रों को पुरस्कृत किया।

 

कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के सदस्यों ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। स्थानीय शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *