
*साहिबगंज :* झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा से भी क्रूर हत्या हुई है। आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन साहेबगंज में 25 साल के दिलदार अंसारी ने पत्नी रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। हत्या के बाद उसके शव को इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए। फिर बोरे में बड़े अंग बंद कर के घर में रखा। उसने शव के छोटे टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे
जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। रिबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। 22 साल की रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। अबतक पुलिस को 14 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। रिबिका के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी।
दिलदार ने रिबिका को अपने मामा के घर ले गया। वहां पर शुक्रवार को गला रेतकर हत्या की। फिर इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े किए। पुलिस ने शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले। रिबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। वारदात साहेबगंज के बोरियो प्रखंड के संताली पंचायत के मोमिन टोला में गांव के लोगों ने इंसान के शरीर के कुछ टुकड़े आंगनबाड़ी केंद्र के पास देखे। लोगों ने देखा कि कुत्ते पैर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंच-नोंचकर खा रहे हैं। लोगों को शक हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान और एएसआई करुण कुमार टीम के साथ पहुंचे।
हत्या किस वजह से की गई। इसे लेकर पुलिस ने अब तक कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। पुलिस ने शुरुआती जानकारी देते हुए कहा कि दोनों ने एक महीने पहले लव मैरिज की थी। युवती के माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। हाल में ही दोनों के बीच के विवाद बढ़ गया था। इसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव के कुछ टुकड़ों को कब्जे में लिया है। इस मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बेला टोला से दिलदार अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझटोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था।
इस मामले के बाद पुलिस एक्शन मोड में हैं कई वरिष्ठ अधिकारी जिनमें साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी साहेबगंज में कैंप कर रहे हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
