
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत काटरगंज के निकट खादी उद्योग भंडार के पास एक युवक को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है. जहां दो अज्ञात युवक मृतक को सदर अस्पताल पहुंचा कर फरार हो गए.

अस्पताल पहुंचे के बाद डाक्टर कुलदीप गुप्ता द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया. उन्होंने बताया कि युवक के बाहें तरफ सीने में गोली लगी है. युवक जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत के जिरवाबाड़ी निवासी बताया गया है. इस संबंध में मृतक युवक राकेश शर्मा की मां कविता देवी पति जगदीश शर्मा ने बताया कि बुधवार देर शाम रात मेरे पुत्र के मोबाइल पर तीन-चार बार लोगों का फोन आया और इसके बाद मेरा पुत्र घर से बाहर चला गया.

इसके कुछ देर के बाद मुझे सूचना प्राप्त हुई कि मेरी बेटे की मृत्यु हो गई है. मृतक की मां ने बताया कि मुझे इस मामले में कोई पता नहीं कि मेरे पुत्र के साथ किसने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है.
इधर, सूचना पाकर ओपी प्रभारी प्रणीत पटेल के निर्देश पर जिरवाबाड़ी से एसआई सुरेश यादव दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे मामले की छानबीन में जुटे. उधर जैसे ही इसकी खबर नगर थाना को मिली थाना प्रभारी अमित कुमार भी सदर अस्पताल पहुंच कर घटना के क्रम में पड़ताल में जुटे. वहीं, जैसे ही इस बात की खबर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे को मिली वे अविलंब सदर अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी के जुटे. घटना के बाद दोनों थाना की पुलिस मामले की छांव में जुटी है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
