• Thu. Feb 19th, 2026

सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के सदस्य ने राँची मे किया रक्तदान,साथ ही संस्था ने की रिम्स ब्लड बैंक विभाग को बड़ा करने की मांग l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 26, 2024

 

 

झारखंड की राजधानी राँची के सरकारी अस्पताल राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में ईलाजरत छप्पन वर्षीय मरीज के बारे में संस्था को अवगत कराया गया कि उन्हें तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हैं, मरीज के परिजन रक्तदान करने के लिए तैयार हैं परंतु सरकारी ब्लड बैंक होने के कारण यहां इतनी भीड़ रहती हैं कि यदि सुबह नंबर लगाएं तो अपना नंबर आते आते शाम हो जाता हैं मरीज के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम हैं l

उपरोक्त सूचना संस्था मरीज के पुत्र शुभम सिंह जो सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के सक्रिय सदस्य हैं उन्होंने संस्था को दिया गया, संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान तथा सामाजिक कार्यकर्ता विद्याभूषण कुमार ने एक यूनिट माँ राम प्यारी से उपलब्ध कराया और इसके बदले में संस्था के सदस्य शुभम ने रक्तदान किया तथा दूसरी यूनिट की आवश्यकता पड़ने पर श्री चौहान ज़ी ने हेल्थ पॉइंट ब्लड सेंटर प्रबंधक से बात कर सीधा एक यूनिट रक्त प्रबंध किया इससे दो यूनिट रक्त मरीज को उपलब्ध करा दी गई l

संस्था के संस्थापक दिपेश चौहान ने कहा कि रिम्स अस्पताल रांची के ब्लड बैंक विभाग में कुछ व्यापक रूप से बदलाव की आवश्यकता हैं क्योंकि यह हमारी राजधानी हैं इस अस्पताल में बहुत भीड़ रहती हैं सरकारी ब्लड बैंक से रक्त भी मरीज को निःशुल्क प्राप्त होता हैं जो अत्यंत सराहनीय हैं परंतु यदि किसी को आपातकालीन परिस्थिति में रक्त की आवश्यकता हो तो बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं जो आय दिन वहां के मरीजों के परिजन झेल भी रहे हैं रक्तदान करने के पश्चात्‌ रक्त प्राप्त करने के लिए सुबह से शाम तक का इन्तेज़ार करना पड़ता है इसके कारण कई रक्तवीर कहते हैं रिम्स छोड़कर कहीं भी रक्तदान करवा लीजिए वहां बहुत देर होता हैं l

इसीलिए मैं राज्य सरकार से माँग करना चाहूँगा कि रिम्स ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन के साथ इस विभाग से जुड़े हर पदाधिकारी में वृद्धि करे ताकि मरीज के परिजन समय पर रक्त प्राप्त कर सके इससे हम जैसे संस्थाओ को भी आसानी होगी और रिम्स ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों की संख्या में भी वृद्धि होगी l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *