• Sun. Mar 8th, 2026

सात दिनों के अंदर रोजगार की समस्या का समाधान ने हुआ तो होगा चक्का जाम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 7, 2023

 

अंकित केशरी (avn)

झरिया। बस्ताकोला एरिया अंतर्गत ऑफ़िसर्स क्लब में बीसीसीएल प्रबंधन के साथ जनता श्रमिक संघ की वार्ता हुई। संघ की पाँच सूत्री मांगों में से पेयजल, सड़क और प्रदूषण के मुद्दे पर प्रबंधन द्वारा त्वरित समाधान का लिखित आश्वासन दिया गया है। संघ के प्रोजेक्ट प्रभावित सदस्यों को आउटसोर्सिंग में रोजगार देने की मांग पर प्रबंधन द्वारा एक सप्ताह का समय मांगा गया है जिसपर संघ ने प्रबंधन को स्पष्ट कह दिया है कि अगर सात दिनों के अंदर रोजगार की समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो आठवें दिन से आउटसोर्सिंग का चक्का जाम कर दिया जाएगा। रोड सेल के तहत डीओ ट्रक लोडिंग में संघ के प्रोजेक्ट प्रभावित सदस्यों को 50% हिस्सेदारी देने के मुद्दे पर प्रबंधन द्वारा दो दिनों के अंदर जे.सी.सी की बैठक बुलाकर समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। वार्ता में प्रबंधन की ओर से बस्ताकोला परियोजना पदाधिकारी एके शर्मा कोलियरी प्रबंधक (कार्मिक)अजय कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) नागेंद्र यादव आदि शामिल थे। संघ की ओर से संघ के वरिष्ठ नेता अमर सिंह संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह मनोज गोप राजू दास उपेन्द्र सिंह रंजीत कुमार दास अनित दास तथा माताएँ, बहनें व अनेकों प्रोजेक्ट प्रभावित ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *