
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नागी पक्षी महोत्सव को लेकर शुक्रवार को गिद्धौर से छात्र-छात्राओ के द्वारा साइकिल रैली निकाल कर नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र पहुॅची। साइकिल रैली मे 50 की संख्या में शामिल छात्र-छात्राएं लोगों को पर्यावरण संरक्षित करने और पेड़ पौधा लगाने को लेकर प्रेरित किया। नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र पर साइकिल रैली का स्वागत फाॅरेस्टर अनीश कुमार एवं वनकर्मीयो के द्वारा की गई। साइकिल रैली में शामिल छात्र-छात्राओ ने लोगों को वनजीव से प्रेम करना,पर्यावरण को सुरक्षित रखना,नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र पर प्रत्येक वर्ष सर्द मौसम में पहुॅचने वाले विदेशी पक्षियों के अलावे देशी पक्षियों को कैसे बचाना है इन सभी चीजो को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। फाॅरेस्टर अनीश कुमार ने छात्र-छात्राओ को नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र पर अलग अलग देशो से आने वाले विभिन्न प्रजाति की पक्षियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया साथ ही साथ द्वितीय पक्षी महोत्सव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिये कहा। मौके पर फाॅरेस्टर राहुल कुमार सहित वनकर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
