• Sun. Sep 20th, 2026

साइकिलिंग खिलाड़ियों ने बढ़ाया पश्चिमी सिंहभूम जिला का मान,जीते पदक

admin's avatar

Byadmin

Sep 20, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद के आठ लेन रोड पर आयोजित 13वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर,सब – जूनियर,युथ बालक – बालिका एवं महिला-पुरुष वर्ग के लिए 17 से 18 सितम्बर तक आयोजित रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला साइकिलिंग संघ के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिला का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के लगभग 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम की 11 सदस्यीय टीम भी शामिल थी। संघ की सचिव सह कोच गुलंची बांदा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने कुल 13 पदक हासिल किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

पदक विजेता खिलाड़ियों को पश्चिमी सिंहभूम जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष कश्मीर कान्डेयांग ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ साथ ओलम्पिक संघ के संरक्षक सह माननीय विधायक जगत माझी, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष शिवा हेम्ब्रम, अर्जुन बानरा,जोंको सुन्डी,मानकी कुदादा, सुशील सिंकु इत्यादि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

*इन खिलाड़ियों ने जीते पदक -*

*युथ गर्ल्स* (मास स्टार्ट)- होलिशा हेम्ब्रम – कांस्य पदक।

*सब जूनियर गर्ल्स* (मास स्टार्ट) – सुमन्ति हेम्ब्रम – स्वर्ण पदक।

*जुनियर गर्ल्स* (मास स्टार्ट) – शीला बानरा – स्वर्ण पदक, मरियम हेम्ब्रम – रजत पदक, बुधनी सामड – कांस्य पदक।

*जुनियर गर्ल्स* (ट्रेक इवेंट) – शीला बानरा – स्वर्ण पदक, मरियम हेम्ब्रम – रजत पदक, बुधनी सामड – कांस्य पदक।

*सीनियर गर्ल्स* – बाहलेन बानरा – स्वर्ण पदक।

*जूनियर ब्याॅज -* कृष्णा महतो – मास स्टार्ट – कांस्य पदक

व्यक्तिगत टाइम ट्राइल – कांस्य पदक।

*सीनियर ब्याॅज* – सरजोम सुण्डी – स्वर्ण पदक।

राऊतु हेम्ब्रम – रजत पदक।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *