• Sat. Feb 28th, 2026

सांसद जयंत सिन्हा जी के प्रयासों को मिल रही है सफलता*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2022

 

माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं को बढ़ावा देने हेतु सदैव प्रयासरत रहे हैं। वे समय-समय पर माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर हज़ारीबाग से जुड़े रेल कार्यों पर उनका ध्यान आकृष्ट करवाते रहते हैं। उनका प्रयास क्षेत्रवासियों को रेल संबंधी हर बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है।

हम सभी अवगत हैं कि राँची-कोडरमा रेलखंड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। श्री जयंत सिन्हा जी लगातार इस परियोजना से जुड़े हुए हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। कल इस रेलखंड के सांकी-सिधवार सेक्शन का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब इस रूट पर किसी भी ट्रेन का संचालन हो सकेगा। राँची-कोडरमा रेलखंड शुरू होने से हजारीबाग व रामगढ़ समेत आसपास के ज़िलों के लाखों लोग लाभान्वित होंगे।

श्री जयंत सिन्हा जी ने आज माननीय रेल मंत्री जी से मुलाकात कर इस परियोजना पर विस्तृत चर्चा की व उन्हें इसके उद्घाटन के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने कुछ समय पूर्व भी रेल मंत्री जी से मुलाकात कर उन्हें हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों की ओर से राँची-कोडरमा रेलखंड का हज़ारीबाग, झारखंड पधारकर उद्घाटन करने हेतु आमंत्रण दिया था।

श्री जयंत सिन्हा जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में हज़ारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर कोच अनुरक्षण डिपो को स्वीकृति दिलवाई थी। इसके फर्स्ट फेज के लिए टेंडर निकल गए हैं। अगले 18 महीने में यह काम पूरा होगा। इसके निर्माण से हज़ारीबाग से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन आसान होगा।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि राँची-कोडरमा रेलखंड के निर्माण से बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार का सृजन होगा। अब राँची से बरकाकाना का सफर 1 घंटे में पूरा होगा और पटना जाने में 60 किमी की दूरी भी कम होगी। हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत आसपास के ज़िलों के यात्रियों को सुविधा व राहत मिलने वाली है। हज़ारीबाग लोकसभा में हम रेल सेवाओं को निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से इस कार्य हेतु प्रधानमंत्री जी व रेल मंत्री जी को धन्यवाद दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *