
बड़कागांव-कुलदीप कुमार का रिपोर्ट
बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 23 जनवरी से बड़कागांव सहिया संघ अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रखंड में 268 सहिया हैं। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में धरना प्रदर्शन करते हुए संघ ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में मुख्य रूप से स्थायीकरण, ₹18000 प्रतिमाह वेतनमान ,बीमा, एवं सरकारी छुट्टी ,अवकाश , राज्य कर्मी का दर्जा के अलावा कई मांग शामिल है। मौके पर संघ के अध्यक्ष विमला कुमारी ने बताया कि हम लोगों को मात्र ₹66 के प्रति दिन के हिसाब से काम करना पड़ रहा है यानी प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि के रूप में मात्र ₹2000 मिलता है। झारखंड सरकार को हम लोगों की मांग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वही अनिता कुमारी ने कहा कि 2005 से लेकर 2015 तक फ्री सेवा हम लोग दिए हैं ,2016 में ₹1000 प्रोत्साहन राशि देने का शुरुआत हुई थी इसके बाद 2020 में ₹2000 किया गया। हम सहिया लोगों के कई वर्षों बाद जल सहिया लोग काम शुरू किया जिन्हें प्रोत्साहन राशि बढ़ा दिया गया, परंतु हम लोगों की राशि को जस के तस रखा गया है जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों में मुख्य रूप से अध्यक्ष विमला कुमारी, सचिव रानी मिर्धा ,कोषाध्यक्ष उषा देवी, अनीता देवी, चिंता देवी, शकुंतला देवी, सुचित्रा देवी, गीता देवी, संगीता देवी ,मीना देवी, सुशीला देवी, राधिका देवी ,मीना कुमारी, शारदा देवी, आशा कुमारी, डालेश्वरी देवी, रुकमणी देवी,शोभा देवी, बबीता देवी, रूबी देवी, पिंकी कुमारी, जयंती देवी, सरस्वती देवी ,नीलम देवी ,सोनी देवी, फूलवती देवी, आशा देवी ,बबीता देवी, नमिता देवी ,मंजू देवी, कविता देवी ,पूनम देवी के अलावा भारी संख्या में सहिया लोग शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
