• Sat. May 16th, 2026

सरायकेला सदर अस्पताल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सिविल सर्जन के सभागार में कार्यशाला आयोजित, ‘चेक, क्लीन एंड कवर का दिया संदेश

admin's avatar

Byadmin

May 16, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. नकुल चौधरी ने कर्मचारियों को डेंगू के लक्षण और बचाव के सरल उपायों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि डेंगू रोग एडीज मच्छर के काटने से फैलता है और यह मच्छर दिन में सक्रिय रहता है, इसलिए बचाव के ऐसे उपाय अपनाना जरूरी है जो रोजमर्रा की आदतों का हिस्सा बनें। अधिकारियों ने जिला भर के विभिन्न पंचायतों व स्वास्थ्य केंद्रों में भी जागरूकता शिविर आयोजित किए। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों व छात्राओं को डेंगू के प्रमुख लक्षण तेज़ बुखार, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द और त्वचा पर रैश और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही संक्रमण रोकने के बताया गया कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, फूलदान, पशु-पक्षियों के पानी के बर्तनों व गमलों को सप्ताह में साफ करें, नालियों और पानी भरने वाली जगहों को सूखा रखें, पुराने टायर, डिस्पोजेबल कप और कबाड़ में पानी इकट्ठा न होने दें, पानी की टंकी व बर्तनों को ढक कर रखें, खिड़कियों पर जाली लगवाएं और मच्छरदानी का उपयोग करें, बाहर निकलते समय लंबे बाजू के कपड़े पहनें ताकि मच्छर के काटने से बचाव हो सके।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सक्रिय सहभागिता की अपील की और कहा कि सामूहिक स्वच्छता व सतर्कता ही डेंगू पर नियंत्रण का सबसे प्रभावी तरीका है। यदि किसी में उपर्युक्त लक्षण दिखें तो तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने का निर्देश दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *