• Mon. Mar 2nd, 2026

सरायकेला में होली से पहले एक्शन: NH-33 के होटलों में छापेमारी, अवैध शराब परोसने वाले 2 संचालक गिरफ्तार।

admin's avatar

Byadmin

Mar 2, 2026

सरायकेला : होली महापर्व–2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अवैध मदिरा विक्रय/परोसने की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निदेशानुसार अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में दिनांक 01.03.2026 को संध्या 07:00 बजे से

10:00 बजे तक चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग–33 के किनारे अवस्थित विभिन्न लाइन होटलों — महेश होटल, त्रिवेणी होटल, शत्रुघ्न होटल, अनन्या होटल एवं गोल्डन लीफ होटल — में सघन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया गया।

 

अभियान के क्रम में महेश होटल एवं अनन्या होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से मदिरा परोसे जाने की पुष्टि होने पर संबंधित होटल संचालकों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

उक्त प्रकरण में झारखंड उत्पाद अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

उत्पाद अधीक्षक यह द्वारा स्पष्ट किया गया है कि होली पर्व के दौरान अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं परोसने के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान जारी रहेगा। नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *