• Thu. Oct 22nd, 2026

सरायकेला : पब्लिक दुर्गा पूजा कमिटी सरायकेला के द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा एवं मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Oct 22, 2026
crescent ad

 

सरायकेला में पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा धूमधाम से हुआ समापन। कमेटी की ओर से मां दुर्गा विसर्जन जुलूस एक भव्य झूमर गानों के कार्यक्रम किया गया।

झूमर संगीत कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा वास्के फिता काटकर किया। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों की विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी ,साथ ही पूजा को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से मनाने के लिए पूजा कमेटी और स्थानीय लोगों की सराहना की।

कमिटी के अध्यक्ष राजा प्रताप आदित्य सिंह देव ने कहा कि दुर्गा पूजा का आयोजन करीब 400 वर्षों से पूरे विधि विधान एवं परंपरा के साथ किया जा रहा है। सन 1620 में राजा विक्रम सिंह ने सरायकेला रियासत की स्थापना की थी। इसके कुछ साल बाद ही राज घराने ने स्थानीय जनता के सहयोग से राजवाड़ी परिसर में मां दुर्गा की पूजा की शुरुआत की जो आज भी निरंतर जारी है। देसी रियासतों के विलय के बाद राज भवन में बाहर आम जनता द्वारा पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी गठित कर पूजा अर्चना किया जाता है। जो भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा का पूजा अर्चना करते हैं मां उसे हर मनोकामनाएं पूरा करती है।

 

विसर्जन के पूर्व संस्कृतिक संध्या में रायरंगपुर के मशहूर झूमर सम्राट मिलु महंती के झूमर संगीत से उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। एवं लोकप्रिय गायिका रेखा और मिल्की दोनों गायको ने एक से एक बढ़कर पारंपरिक और आधुनिक झूमर गीतों से सभी दर्शक खुद को रोक नहीं पाया और जमकर थिरके।

 

दुर्गा पूजा एवं मेला को सफल बनाने में पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य गण एवं नगर वासियों का सहयोग रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *