• Thu. Oct 15th, 2026

सरायकेला : चांडिल विस्थापितों की समस्या को लेकर आजसू की बैठक, हक-अधिकार के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 15, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : ईचागढ़ के बाकुलतोड़ीया में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने विस्थापितों के साथ की बैठक, कहा – चांडिल डैम विस्थापितों की लड़ाई लड़ेगी आजसू ।

 

चांडिल डैम से विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर आजसू के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस ने ईचागढ़ के बाकुलतोड़ीया स्थित पुराना हाईस्कूल मैदान में विस्थापितों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

 

बैठक में ईचागढ़ के 116 गांव 84 मौजा के विस्थापित परिवारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

रामचंद्र सहिस ने बताया कि 7 अक्टूबर को आजसू ने बाकुलतोड़ीया में एक तैयारी बैठक बुलाई थी, जो 10 अक्टूबर को होने वाले ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर थी। उस बैठक में क्षेत्र के लोगों ने चांडिल विस्थापितों की समस्याओं को लेकर कई प्रस्ताव और सुझाव रखे थे।

 

ग्रामीणों ने बताया था कि ट्रैक्टर मालिक हों या अन्य आजीविका से जुड़े लोग, सभी परेशान हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और विसंगतियां हैं। उस दिन संगठन की बैठक होने के कारण विस्तृत चर्चा नहीं हो पाई थी, इसलिए आज अलग से विशेष बैठक बुलाई गई।

 

*विस्थापितों के पास सिर्फ शरीर बचा, जमीन-घर सब डैम में चला गया -*

सहिस ने कहा कि चांडिल डैम के कारण जिनका जमीन, घर सब कुछ विस्थापित हो गया, उनके पास आज केवल उनका शरीर और जीवन बचा है। आज भी कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाला हक नहीं मिला है।

 

उन्होंने कहा, “मैं आपके माध्यम से कह रहा हूं कि चांडिल डैम से विस्थापित तमाम परिवारों के लिए आजसू लड़ाई लड़ेगी। विस्थापित क्षेत्र में बसने वाले और विभिन्न आजीविका से जुड़े लोगों के लिए भी आजसू लड़ेगी।”

 

सहिस ने कहा कि ब्लॉक, अंचल और थाना सरकार का आईना होते हैं। वहां से पता चलता है कि सरकार कैसे काम कर रही है। अगर आम जनता को वहां परेशानी होती है और पदाधिकारी लापरवाही बरतते हैं, जनता की अवहेलना करते हैं, तो आजसू जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

 

*एनडीए पर बोले सहिस -*

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजसू लंबे समय से एनडीए का सहयोगी रहा है और आज भी एनडीए फोल्डर में ही है। विगत दिनों कुछ घटनाएं घटीं हैं जिस पर लोग विचार कर रहे हैं, लेकिन आजसू अभी एनडीए के साथ है।

 

ईचागढ़ की जनता को लेकर उन्होंने कहा, “ईचागढ़ के लोग बहुत जागरूक हैं, कंफ्यूज नहीं हैं। समय पर सही निर्णय लेते हैं।”

 

बैठक में आजसू नेता केंद्रीय सचिव एवं जिला मुख्य संयोजक माकड़ महतो उर्फ सत्य नारायण महतो सहित बड़ी संख्या में विस्थापित ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *