• Mon. Aug 31st, 2026

सरायकेला : गांगुडीह पुनर्वास कलोनी में मानव वन्य जीव संघर्ष योजना का जागरूकता 

admin's avatar

Byadmin

Aug 31, 2026
crescent ad

 

दिनांक 31/8/2026 सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव महोदय तोसीफ मेराज के निर्देशानुसार चांडिल प्रखंड के गांगुडीह पुनर्वास कालोनी में मानव वन्य जीव संघर्ष योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में पी एल वी द्वारा ग्रामीणों को मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं से बचाव, आवश्यक सावधानिओं तथा ऐसी परिस्थिति में उपलब्ध कानूनी एवं सरकारी सहायता की जानकारी दी गयी । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सामना होने पर सतर्कता बरतने तथा किसी अप्रिय घटना की स्थिति मे तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गयी। विशेष रूप से शर्पदंश की घटनाओं मे समय पर चिकित्सा सहायता लेने को बेहद जरूरी बताया गया ।

ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि मानव वन्य जीव संघर्ष मे प्रभावित बैक्तियों तथा मृत्यु की स्थिति में आश्रित परिवारों को सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव वन्य जीव संघर्ष से होनेवाली जनहानि को कम करना, ग्रामीणों को सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना तथा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कानूनी ओर सरकारी सहायता तक पहुंच सुनिश्चित करना है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *