
सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड के ग्राम चानो में DLSA के PLV द्वारा सर्पदंश तथा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक उपचार तथा समय पर अस्पताल पहुंचाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकार एवं विभिन्न सरकारी विधिक सेवाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों से अपील की गई कि सर्पदंश की घटना होने पर झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जाए तथा किसी भी कानूनी समस्या के लिए DLSA की सहायता ली जाए।

तथा अंत में 12/09/2026 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे विशेष जानकारी दिए।
कार्यक्रम में पीएलवी – विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो,ईस्ताक मोमिन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
