• Sat. Oct 17th, 2026

सरायकेला : आदित्यपुर में दुर्गा पूजा वॉच टावर का उद्घाटन, 24 घंटे सेवा में रहेंगे शांति समिति सदस्य ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 17, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : एसडीपीओ, सीओ और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ, एम्बुलेंस-स्वास्थ्य दल और ड्रोन से होगी निगरानी ।

दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से आदित्यपुर में वॉच टावर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

 

सरायकेला जिला के एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज गम्हरिया के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व उपाध्यक्ष सह शांति समिति के सक्रिय सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह एवं समाज वैज्ञानिक रवींद्रनाथ चौबे ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।

 

मंच संचालन करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा से लेकर विसर्जन तक शांति समिति के सदस्य 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित रहेंगे। हर वर्ष की भांति इस बार भी वॉच टावर के समीप सरायकेला-खरसावां स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस के साथ आपातकालीन सेवा के लिए तैनात रहेगी।

 

*अधिकारियों ने क्या कहा -*

एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने कहा कि वॉच टावर से सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, आमजन की समस्याओं के समाधान और ट्रैफिक प्रबंधन पर पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।

 

सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि आगामी चार दिनों तक विधि-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी, ताकि किसी भी दर्शनार्थी को असुविधा न हो।

 

थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर तीन शिफ्टों में 24 घंटे पुलिस बल व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इमली मैदान सहित भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *