
*चक्रधरपुर।* चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत रेलवे मंडल अस्पताल को ब्लड बैंक के लाइसेंस की स्वीकृति मिल गई है। अब आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त के लिए बाहर भटकने की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी और रेलकर्मियों के साथ-साथ शहर एवं आस-पास के आम नागरिकों को भी स्थानीय स्तर पर बेहतर रक्त संबंधी सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी।
जनहित से जुड़ी इस अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि को साकार करने में चक्रधरपुर विधानसभा के माननीय विधायक *श्री सुखराम उरांव* के निरंतर प्रयास एवं पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त महोदय के अपार सहयोग तथा चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक *श्री तरूण हुरिया* और मुख्य स्वास्थ्य अधीक्षक *श्री सुब्रत कुमार मिश्रा* के विशेष योगदान से संभव हो पाया है।

मंडल रेलकर्मियों एवं चक्रधरपुर अनुमंडल वासियों में खुशी की लहर है। स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण समस्या से निजात मिलेगी। चक्रधरपुर वासियों को इस सौगात के लिए नगर परिषद अध्यक्ष चक्रधरपुर के *सन्नी उरांव* ने हार्दिक बधाई दी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
