• Sun. Mar 15th, 2026

सरस्वती पूजा चंदा के नाम पर पैसे उगाही करने वाले उदंड लड़कों ने बस चालक को मारकर किया घायल, मामला दर्ज,होगी कार्रवाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 17, 2023

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

शिवलीबाड़ी में मंगलवार की अहले सुबह 5 बजे सलीका समीप कुछ लड़कों ने सरस्वती पूजा की चंदा का मांग को लेकर अरमान बस के चालक के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया।

आक्रोशित चालक ने गुस्से में आकर सड़क को जाम कर दिया। जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। मारपीट की सूचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची जाम हटवा चालक को थाने ले कर चली गई।

घटना के संबंध में चालक संतोष कुमार एवं कंडक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि वे लोग सुबह मुगमा से चिरकुंडा की ओर जा रहे थे। तभी सलीका समीप कुछ लड़कों ने सरस्वती पूजा चंदा की मांग करने लगे। हम लोगों ने कहा कि अभी हमारे पास पैसे नहीं हैं शाम को जब बस वापस आएगी तब आप लोगों को चंदा दे दिया जाएगा। परंतु वे लोग नहीं माने और पत्थर चला दी। जिससे चालक के आंख समीप लगा जिससे काफी खून निकला।

उसके बाद गुस्से में आकर चालक सड़क जाम कर मांग करने लगे कि जो लड़के उन पर हमला किए हैं उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। घटना में कुछ लोग आपस मे लड़ पड़े जिसे समझा कर शांत कराया गया।

पुलिस मामले को बढ़ता देख चालक को लेकर थाने चली गई है कहा कि लिखित शिकायत देने पर कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *