
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा – थानाक्षेत्र अंर्तगत सुंदरीटांड गांव में खेत में लगे सरसों के फसल को बर्बाद किये जाने के विरोध किये जाने पर मां-बेटे के साथ गांव के की आधा दर्जनभर लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट में घायल मां बेटे का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। घायल की पहचान सुंदरी देवी और उसका पुत्र किशोर कुमार के रूप में हुई है। घायल महिला ने बताया कि मै अपनी बेटी के साथ घर पर बैठी कि तभी गांव के तिलकधारी दास,विशुनदेव दास,धीरज और उसके घर के अन्य सदस्यों ने घर के आगे खेत में लगे सरसों के फसल को बबार्द कर रहा था जिसको विरोध किया तो वे लोग मेरे साथ लाठी डंडा से मारपीट करने लगा। हल्ला सुनकर जब मेरा बेटा मुझको बचाने के लिये पहुंचा तो उसके साथ भी उनलोगों ने मारपीट किया। घायल महिला के द्वारा थाना में मारपीट की सूचना आवेदन के माध्यम से दिया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
