
झारखंड/ रांची-
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर गिरिडीह के 16वीं लोकसभा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने रविवार, को रांची स्थित उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की।

इस दौरान रवींद्र कुमार पांडेय ने सरयू राय से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से सरयू राय के जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर स्वस्थ जीवन में लौटने की प्रार्थना की।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कुशलक्षेम एवं स्वास्थ्य को लेकर बातचीत हुई। रवींद्र कुमार पांडेय ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः पूरी सक्रियता के साथ अपने सामाजिक एवं सार्वजनिक दायित्वों का निर्वहन करें।
मुलाकात के दौरान आत्मीयता एवं सद्भाव का माहौल रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
