
बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

एचपी पेट्रोल पंप हजारीबाग रोड स्थित सरगम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर परचम लहराते हुए अच्छे नंबर से पास किए और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त संबंध में विद्यालय के शिक्षक राजेश सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किशोर कुमार 96 % लाकर प्रखंड टॉप किया। वहीं प्रियांशी कुमारी 95 % लाकर द्वितीय स्थान पर रही, अकाश कुमार गुप्ता 94% लाकर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहे। उज्जवल कुमार गुप्ता 91% मंटू 90%, साहिल 86%,अमन87% सोनू 85%,अमित 82, साक्षी 82%, पल्लवी 76%, शत्रुधन 76% दिव्या 63%, रिया, नेहा सोनू, कमलेश,आर्यन ,हुरैरा दिलकश, इत्यादि विद्यालय के कुल 50 बच्चों ने शत प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की । स्कूल के निदेशक राजेश सोनी ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति गत वर्ष हमारे स्कूल के शत प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास कर स्कूल तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया । इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अध्यक्ष सहेश्वर दांगी, उपाध्यक्ष सरोज सोनी, सचिव शंकर कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार साव एवं उपसचिव शंकर कुमार ने विद्यालय से उत्तीर्ण हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही स्कूल के प्राचार्य मुसर्रत परवीन ने कहा हमारा स्कूल अपने शिक्षा के लिए बड़कागांव में मशहूर है। वहीं उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए सरगम इंटरनेशनल स्कूल बड़कागांव में अवश्य पधारें साथ ही छात्र- छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
