
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: सरकारी विद्यालय के बच्चो के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन प्लस टू अनुग्रह हाई स्कूल में आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र पर आगामी 17-19फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय दूसरे पक्षी महोत्सव को लेकर किया गया जो शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर गुरुवार को झाझा प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग सरकारी विद्यालय के बच्चो के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन प्लस टू अनुग्रह हाई स्कूल में किया गया। जिसका उद्दघाटन पूर्व बीआरपी रंजीत कुमार,विवेक कुमार,वनकर्मी विन्ध्यवासिनी तिवारी एवं अन्य उपस्थित शिक्षक ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग 17 विद्यालय के कुल 147 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।बच्चों के बीचपेपर पेंटिंग, चम्मच दौड़,गमला पेंटिंग, क्रॉस वर्ड क्वीज प्रतियोगिता आयोजित किया । पेपर पेंटिग में प्रथम स्थान पर शिवम कुमार,द्वितीय स्थान पर दिव्या कुमारी,तृतीय स्थान पर विवेक कुमार ने हासिल किया तो चम्मच दौड में प्रथम स्थान शुभम कुमार,द्वितीय स्थान निक्की कुमारी,तृतीय स्थान नेहा कुमारी,क्राॅस वर्ड क्वीज में प्रथम स्थान शुभम कुमार,द्वितीय स्थान नीभा कुमारी तृतीय स्थान सोनाली,गमला पेंटिग में प्रथम स्थान शिवम और रूबी,द्वितीय स्थान में शितल और स्नेहा तथा तृतीय स्थान पर वर्षा और प्रियांशी कुमारी ने हासिल किया।
मौके पर वन विभाग कर्मी विन्ध्यवासिनी तिवारी ने बताया कि नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र पर आयोजित होने वाले पक्षी महोत्सव को लेकर वन प्रमंडल जमुई की ओर से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।यह महोत्सव इस बार भी लोकप्रिय होगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
