
धनबाद – केंदुआ बाजार निवासी समाजसेवी मिथिलेश ठाकुर-55 वर्ष का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया । कुछ दिन पूर्व गिर जाने से उनका पैर टूट गया था जिसके कारण अस्वस्थ चल रहे थे ।सीएमसी वेल्लोर से पिछले सप्ताह उपचार कराकर लौटे थे । वे अपने पीछे पत्नी ,दो पुत्र पिंटु ठाकुर अजय कुमार एक पुत्री सहित भरा .पूरा परिवार छोड़ गए हैं । उनके निधन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष सह नाई समाज के जिलाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने गहरा शोक एवं हार्दिक संवेदना व्यक्त की है । उन्होंने कहा की मिथिलेश ठाकुर मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे ।उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें । निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले मे राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा गरीब उत्थान के केंद्रीय सचिव प्रवीण कुमार कांग्रेस जिला महासचिव श्रीराम चौरसिया डॉ सत्यनारायण शर्मा महेंद्र शर्मा शंभू ठाकुर वरुण ठाकुर आदि शामिल है

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
