• Sat. Mar 14th, 2026

समाजसेवी दिनेश साव के द्वारा किया गया अलाव की व्यवस्था

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 7, 2023

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बढ़ती ठंड से राहत दिलाने के लिए पदाधिकारियों, समाजसेवियों द्वारा निरंतर अलाव की व्यवस्था किया जा रहा है। इसी क्रम में रसोईया
धमना पंचायत के समाजसेवी सह राजकीय मध्य विद्यालय बेन्दगी के अध्यक्ष दिनेश साव ने अपने निजी खर्च से अलाव का व्यवस्था किया। उन्होंने बताया कि रसोईया धमना पंचायत के जय श्री राम चौक पर निजी खर्च से अलाव का व्यवस्था कराया है। उन्होंने कहा कि अलाव की व्यवस्था हो जाने से गांव में रहने वाले तथा रास्ते गुजरने वाले लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। अलाव की व्यवस्था होने के बाद लोग अलाव के पास इकट्ठे होकर आग तापते देखे गए। मौके पर वार्ड सदस्य मनोज साव, सरजू भुइयां, रोहित भुइयां, गुड्डन भुइयां, ब्रह्मदेव भुइयां, भोला रविदास, अरविंद रविदास, पप्पू शर्मा, रवि दास आदि उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *