• Thu. Feb 19th, 2026

समर्पण एक नेक पहल संस्था के सक्रिय सदस्य ने जरूरतमंद मरीज के लिए बिहार के पटना महावीर कैंसर अस्पताल में किया रक्तदान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 26, 2024

 

 

बिहार के पटना जिले में स्थित लायंस महावीर कैंसर अस्पताल में ईलाजरत, झारखंड धनबाद के रहने वाले सैंतीस वर्षीय मरीज उत्तम कुमार के ऑपरेशन के लिए तत्काल दो यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त की मांग डॉक्टर के द्वारा की गई, दूसरा राज्य में ईलाजरत होने के कारण रक्त की पूर्ति के लिए मरीज के परिजन बहुत परेशान थे इस दौरान इस बात की ख़बर सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के सक्रीय सदस्य लक्ष्मण कुमार को पड़ी जो इस समय पटना में ही रह रहे हैं जैसे ही इन्हें पता चला कि मरीज के ऑपरेशन के लिए दो यूनिट रक्त की आवश्यकता हैं उन्होंने स्वयं और अपने एक रक्तमित्र विवेक कुमार को लेकर महावीर कैंसर अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचे और दोनों ने रक्तदान किया, इसके बाद मरीज का ऑपरेशन होना संभव हो पाया l साथ ही मरीज के परिजन को संस्था द्वारा आगे जब भी रक्त की आवश्यकता हो उसे पूरा करने की बात संस्था के सक्रिय सदस्य लक्ष्मण कुमार के द्वारा कही गई हैं l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *