• Tue. Feb 17th, 2026

समर्पण एक नेक पहल टीम देवघर के सचिव के पहल पर डायलिसिस के लिए मरीज को रक्त उपलब्ध कराई गई l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 24, 2024

 

एक बार फिर से समर्पण एक नेक पहल संस्था टीम देवघर के सचिव गंगाधर मंडल के पहल पर देवघर, मार्गोमुंडा ग्राम नवाडीह के रहने वाले 17 वर्षीय मरीज मुनिलाल मरांडी के डायलिसिस के लिए तत्काल ए पॉजिटिव रक्त व्यवस्था कराई गई l

रक्त की मांग की सूचना प्राप्त होते की श्री मंडल ने अपने मित्र समाजसेवी ऋषि कुमार से संपर्क कर रक्त प्रदान करने का अनुरोध किया फिर थोड़ी देर में ही रक्तवीर सदर बैंक मधुपुर पहुंचे और मरीज के लिए रक्तदान कर जीवनदान देने का ईश्वरीय कार्य किया l

संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात हैं कि हम सभी मिल मिलजुलकर पूरे राज्य में अपनी सेवा दे पा रहे हैं बाबा नगरी देवघर में हमारी संस्था सराहनीय कार्य कर रही हैं और इस कार्य के लिए संस्था के सचिव गंगाधर मंडल ज़ी तथा रक्त वीर ऋषि कुमार ज़ी का आंतरिक हृदय से धन्यवाद l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *