

सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को सूचना प्राप्त हुई कि बोकारो के मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में ईलाजरत अड़तालीस वर्षीय मरीज उषा देवी का किडनी ख़राब हो जाने के कारण हर महीने डायलिसिस कराने की आवश्यकता पड़ती हैं इससे पहले भी संस्था के द्वारा मरीज को लगभग सात बार रक्त उपलब्ध कराई जा चुकी हैं l

सूचना प्राप्त होते ही संस्था के बोकारो जिला अध्यक्ष बिनोद चौहान ने तुरंत अपने संस्था के सक्रिय सदस्य नियमित रक्त दाता नीतेश मिश्रा से सम्पर्क कर रक्तदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए रक्तवीर नितेश बिना समय गवाएं रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक बोकारो पहुंचे और अपना बी पॉजिटिव रक्तदान कर मरीज उषा देवी के लिए बदले में ओ पॉजिटिव रक्त उपलब्ध कराया l
बिनोद चौहान ने बताया कि संस्था में कभी भी किसी भी समय किसी भी मरीज के लिए रक्त की मांग आती हैं तो हम सभी मिलकर उसे शत प्रतिशत पूरा करते हैं क्योंकि हमारे संस्था का कथन हैं सेवा ही धर्म इसे पूरा कर हम सभी अपने धर्म का वहन करते हैं l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
