*धनबाद :* धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने ढुलू महतो को जीत की बधाई देते हुए कहा कि धनबाद और बोकारो की देवतुल्य जनता ने उन्हें अपना भरपूर प्यार और सम्मान दिया है. इसके प्रति वह आभारी हैं. उन्होंने अपनी हार पर कहा कि यह उनकी हार नहीं बल्कि जीत है कि यहां के लाखों लोगों का उन्हें प्यार मिला. कुछ कमी जरूर रह गयी, जिसे वह अपनी मेहनत से दूर करेंगी. श्रीमती सिंह ने कहा कि वह इस इलाके में केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं आयीं थीं, वह धनबाद लोकसभा क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए वह यहां लगातार काम करेंगी. उन्होंने अपना घर धनबाद को बताते हुए कहा कि वह यहां के लोगों के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगी. उन्होंने खुद को मिले लाखों वोट के लिए भी लोगों का आभार जताया. There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation बिजली के चपेट में आने से एक ब्यक्ति की मौत! धनबाद लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो ने आज रामराज मंदिर में माथा टेक पहनी विजयश्री की माला