• Mon. Aug 17th, 2026

सनातन रक्षा संघ ने पुजारी बिपेंद्र मिश्रा के पुत्र के इलाज के लिए की आर्थिक सहायता

admin's avatar

Byadmin

Aug 17, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी बिपेंद्र मिश्रा के पुत्र के उपचार के लिए शुक्रवार को सनातन रक्षा संघ की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान कि गई।

 

पुजारी जी ने बताया उनके पुत्र का पिछले कुछ समय से उदयपुर में इलाज चल रहा है, आर्थिक रूप से आश्वस्त होने के कारण उन्होंने सनातन रक्षा संघ से मदद मांगी।

 

उपचार में हो रहे खर्च को देखते हुए संघ के सदस्यों ने परिवार की मदद के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

 

इस अवसर पर सनातन रक्षा संघ के सदस्यों ने कहा कि जरूरत के समय किसी परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक एवं मानवीय दायित्व है। संगठन की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करने का प्रयास किया जाएगा।

 

आर्थिक सहयोग प्राप्त होने पर मंदिर के पुजारी बिपेंद्र मिश्रा ने सनातन रक्षा संघ के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

पुजारी जी ने कहा कि उपचार के कठिन दौर में संगठन द्वारा दिया गया सहयोग उनके परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

 

पुजारी जी ने सभी सहयोग कर्ताओं के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए अपने पुत्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *