• Fri. Feb 27th, 2026

सनस्ट्रोक-लू लगने से बचाव हेतु धूप से बचें एवं ज्यादा पानी पिए-डॉ आरसी प्र० मेहता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 11, 2023

 

हजारीबाग- गर्मियों में सनस्ट्रोक-लू लगना आम बीमारी है! मई से जुलाई माह तक तापमान के बढ़ने एवं गर्म हवा के झोका चलने पर लु लग सकता है इसमें हमारे शरीर के द्रव पानी नमक सोडियम पोटैशियम की कमी हो जाती है और लू का खतरा बढ़ जाता है लू लगने पर शरीर में गर्मी थकावट बार-बार करक के पेशाब होना जैसे लक्षण मिलता है चिकित्सीय भाषा में शरीर का तापमान 105 डिग्री फारेनहाइट से अधिक रहने पर सेंट्रल नर्वस सिस्टम में जटिलता के कारण लु लगता है जनहित के लिए यह बाते डॉ आरसी प्रसाद मेहता प्रमंडलीय अध्यक्ष स्वस्थ विभाग कांग्रेस कमेटी झारखंड ने कहा । डॉ मेहता ने बचाव लक्षण एवं उपचार संबंधित सुझाव देकर लोगों को लू से बचने का सलाह दिए। लक्षण 1- मुंह सूखना बुखार उल्टी पैखाना चक्कर लगना सर दर्द रुक रुक कर जलन युक्त पेशाब होना शरीर का तापमान बढना इत्यादि लक्षण हो सकते हैं
2- लू लगने से आंखों में जलन चक्कर लगना प्यास लगना बेहोशी जैसा लक्षण हो सकता है
3- ब्लड प्रेशर घटना लिवर किडनी में सोडियम पोटैशियम का संतुलन बिगड़ना इसके अलावा ब्रेन हेमरेज हार्ट अटैक भी हो सकता है। 4- लू लग जाने पर शरीर का तापमान 105 सेल्सियस तक बढ़ सकता है जिस कारण हाथ पैर एवं शरीर में कन्वलसन मिर्गी फरका जैसा लक्षण मिल सकता है।
बचाव हेतु गर्मी के दिनों में तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी आमरस छाछ लस्सी नारियल पानी बेल शरबत नींबू का शरबत खासकर तरल पदार्थ का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करते रहे। ढीले और सूती कपड़े पहने अचानक ठंडी ऐसी से धूप में न जाए ज्यादा हरी सब्जी खीरा ककड़ी खरबूजा लौकी इत्यादि का प्रयोग करें उल्टी दस्त लूज मोशन या सीरियस होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाएं एवं चिकित्सक के परामर्श अनुसार सिंप्टोमेटिक इलाज करावे यदि नजदीक में चिकित्सा सुविधा नहीं है उस स्थिति स्थानीय दवाखाना से उल्टी होने पर TAB-ONDEM एक टेबलेट सुबह शाम खाए। पैखाना होने पर Tab ofal oz सुबह-शाम खाए बुखार आने पर पेरासिटामोल 500 उम्र और लक्षण के अनुसार सुबह शाम लें। ORS या नमक चीनी का घोल ज्यादा से ज्यादा पिए। तदोपरांत अपने परिवारिक चिकित्सक से सलाह लें कर स्वस्थ एवं सुखी रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *