• Sat. Apr 4th, 2026

सदर विधायक ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 22, 2024
crescent ad

 

दारू (हजारीबाग): सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बृहस्पतिवार को दारू प्रखंड अंर्तगत जिनगा एवम् दारू में दो योजनाओं का शिलान्यास किया। बता दे कि डीएमएफटी मद अंर्तगत 11 लाख 86 हजार कि प्राकलित राशि से जिनगा में विवाह भवन का निर्माण होगा जिसमे एक रूम, एक बरामदा एक हांल और दो शौचालय बनाया जाएगा। वही दारू में ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत NH100 से पांडे टोला होते हुए दारूडीह नदी तक 92 लाख की प्राकलित राशि से 2.350 किलोमीटर कालीकरन सड़क का निर्माण किया जाएगा।

*शिलान्यास के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक पहुंचे दारू अंचल*

शिलान्यास के दौरान कुछ ग्रामीणों ने मनीष जयसवाल को दारू अंचल के कार्यो की लापाराही से अवगत कराया। जोनीहया निवासी पिंटू सिंह ने कहा कि आय, जाति, आवासीय, महीनो लंबित पड़ी है शैक्षणिक कार्यों में इन सभी दस्तावेजों का सख्त जरूरत है जब मैं राजस्व कर्मचारी सीमंत से बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे एक महीने लंबित रखने का अधिकार है तत्पश्चात विधायक मनीष जायसवाल ने राजस्व कर्मचारी सीमंत को कॉल लगाया,कई बार कॉल लगाने के बाद भी नही उठाने पर विधायक अंचल पहुंचकर राजस्व कर्मचारी को फटकार लगाया कहा जब मेरा फोन आपने नहीं उठाया तो आम जनता का क्या हाल होगा? विधायक ने आमजनों की कार्यों की जानकारी लेकर कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा की जनता सर्वोपरि है,आप जनता के लिए हो। ड्यूटी पीरियड में हमेशा फोन उठाना होगा। आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *