• Tue. Apr 7th, 2026

सतरह को सत्याग्रह में जाना है झरिया को प्रदूषण मुक्त बनाना है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 15, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

झरिया। झरिया में व्याप्त जानलेवा वायु प्रदूषण के खिलाफ चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के समर्थन में बुधवार को युवा छात्रों कोइरीबंध में जोरदार प्रदर्शन किया । सभी ने एक स्वर में सतरह को सत्याग्रह में जाना है झरिया को प्रदूषण मुक्त बनाना है का नारा बुलंद किया । हांथों ने तख्तियां लिए मेरी झरिया बड़ी है प्यारी, प्रदूषण कारण बढ़ी बीमारी । बीसीसीएल ने छीना बचपन, प्रदूषण से है बिगड़ा तन मन । पीड़ित झरिया करे पुकार, प्रदूषण मुक्त जीवन का दो अधिकार । प्रदूषित झरिया को प्यार दे दो, शुद्व साँसों का अधिकार दे दो । का नारा लगाए ।मनन कैरियर सेंटर के मनंजय पाठक ने कहा कि झरिया में वायु प्रदूषण ने हम सब का तन मन को प्रभावित किया है । हम सभी तनाव में जी रहे हैं। पढ़ाई बाधित हो रहा है । प्रदूषण के कारण बहुत कम उम्र में बूढ़े जैसे दिखते हैं । असमय मृत्यु की संख्या बढ़ रही है । झरिया के लोग घातक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं ।युवा छात्रों ने कहा कि वायु प्रदूषण मुख्य कारण बीसीसीएल द्वारा मानक के विरुद्ध कोयला खनन है । अतः हम सब सतरह फरवरी को देशबंधु सिनेमा के समीप 24 घंटे का धरना में शामिल हो कर प्रदूषण के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगें।

जनसंपर्क के दौरान प्रतिनिधि मंडल जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम एवं पूर्व विधायक कुंती सिंह से मिलकर सत्याग्रह में आमंत्रण दिया ।सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि प्रदूषण कोयलांचल की प्रमुख समस्या है अतः हम सब को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी । प्रदूषण की समस्या गंभीर है समस्त कोयलांचल के लोगों को मिलकर प्रदूषण के विरुद्ध खड़ा होना होगा।प्रदूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में राजीव पाण्डेय, सूरज रजक, मृत्युंजय पासवान,प्रशान्त प्रसाद, पूजा कुमारी काजल कुमारी निधि कुमारी डॉ मनोज सिंह, अखलाक अहमद, अरुण साव, शैलेंद्र सिंह चंद्रवंशी, सनोज कुमार, संतोष कुमार, बिनोद पासवान, भोला पाठक, रंजय कुमार, तन्नु कुमारी, मोहन कुमार, पिंकू कुमार, अनिल पांडेय, बिनय कुमार, भोला रॉय, सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *