• Thu. Apr 2nd, 2026

सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की हुई मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 6, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

crescent ad

बलियापुर: बलियापुर गोविंदपुर मुख्य सड़क मार्ग पर पांडेयडीह के पास आज हुई सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. मृतकों में धीरज गोप 20 वर्ष, पिता मंतोष गोप व सूरज गोप 19 वर्ष, पिता तपन गोप शामिल है. दोनों मृतक छोटा आमबोना कोयरी बस्ती के रहने वाले है. दोनों बीबीएम कॉलेज बलियापुर के स्नातक सेमेस्टर फोर्थ के छात्र थे।री एडमिशन के लिए कॉलेज आए थे दोनों भाई, घर वापसी के क्रम में हुआ ये हादसा
जानकारी के मुताबिक दोनों एक ही बाइक से री एडमिशन के लिए कॉलेज आए थे. घर वापसी के क्रम में पांडेयडीह के पास सामने से आ रहे ट्रक से चकमा खाकर उनकी बाइक असंतुलित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई. गंभीर अवस्था में दोनों युवकों को बलियापुर सीएचसी लाया गया. स्थिति देख उन्हें वहां से एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया. जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *