• Sat. Feb 28th, 2026

सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2023

 

*धनबाद :* समेकित सड़क दुर्घटना डेटाबेस संबंधित प्रशिक्षण, सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई व रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को तकनीक के जरिये आसान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धनबाद के अंतर्गत आने वाले सभी थाने और ओपी के पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था। पावर प्रेजेंटेशन के मध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। यातायात डीएसपी राजेश कुमार ने प्रशिक्षण की अधिक जानकारी देते हुए बताया की सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली जाती है। कई बार प्राथमिक उपचार तक मुहैया नहीं हो पता है जिससे जान का खतरा बन जाता है। इन सब को कम करने के लिए और दुर्घटनाओं के रिकॉर्ड के लिए आज एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें एक्सीडेंट रिकॉर्ड फॉर्म भरने से लेकर गोल्डन हाऊर में हॉस्पिटल पहुंचाने तक की जानकारी दी गई। आम लोग भी इसमें सहयोग करे ताकि सड़क दुर्घटना में किसी की जान न जाए। सरकार ऐसा करने पर प्रोत्साहन राशि भी देने का काम करती है। इसलिए सड़क पर दुर्घटना के वक्त जरूर मदद करें। धनबाद के सभी थानों में इससे संबंधित एक पोस्टर भी लगाया जायेगा ताकि सभी लोगों को इसकी जानकारी हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *