• Mon. Feb 16th, 2026

सड़क किनारे खेत में 32 वर्षीय युवक का शव हुआ बरामद, पुलिस शव को लेकर जुटी जांच में।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 10, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

झाझा- : झाझा बोड़वा मुख्य मार्ग स्थित दुअरपहड़ी के पास अहले सुबह मंगलवार को सड़क किनारे खेत में 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। लोगो ने बताया कि सुबह जब लोगों की नजर और नजदीक में खड़ी बाइक होने पर शोरगुल हुआ और लोग एकजुट होकर घटना की जानकारी झाझा थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार,एसआई सुबोध कुमार,एएसआई शशिभूषण सिंह अपने पुलिस बल के साथ घटना वाले स्थल पर पहुंच शव को कब्जें मे लिया। जांच करने पर शव के पास किसी भी तरह की कोई आईडी अथवा कागजात नही मिलने से शव की पहचान परिपूर्ण नही हो पाई। वही शव के पास पड़ी मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल मालिक की पहचान बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड के भीतिया बोड़वा बथान गांव के रहने वाले रामचंद्र बेसरा के रूप में हुई इसके उपरांत संपर्क करने पर पता चला कि मृतक उसी गांव के ग्रामीण भीमलाल हेम्ब्रम है। पुलिस के द्वारा जानकारी लेने पर मोटरसाइकिल मालिक से पता चला कि भीमलाल हेम्ब्रम गांव के ही एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक मांग कर सोहराय पर्व का निमंत्रण देने के लिये ससुराल के लिये निकला था। मृतक ने अपने सहयोगी को गांव में ही छोड़ अपना ससुराल आस्ता निकल गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और अन्य लोगों ने मृतक के ससुराल वालों से संपर्क करते हुए जानकारी दी जिसके बाद मृतक का साला बाबूलाल मरांडी संग अन्य लोग पहुॅचा।मृतक के साला से पुलिस के द्वारा पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुआ कि सोमवार की रात्रि ससुराल आने का पता चला और उसके बाद कुछ भी संपर्क नही हुआ।मौके पर पहुॅची पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये जमुई भेज दिया। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह एक्सीडेंट का मामला सामने आ रहा है।अनुसंधान के दौरान जो जो बाते सामने आयेगी उसपर पुलिस जांच पड़ताल करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *