
गावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सांख के ग्राम राजपूरा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर भाकपा माले द्वारा आयोजित आगामी 18 दिसंबर को धनवार हाई स्कूल मैदान में होने वाली ऐतिहासिक रैली “संकल्प सभा” में सांख पंचायत से सैकड़ों लोग भाग लेनें का निर्णय लिया गया। साथ ही आज भी लगभग 500-600 की आबादी रहने के बाद भी आंगनवाड़ी केंद्र से वंचित है यह ग्राम, पेयजल की समस्याएं आज भी कायम है। लिखित आवेदन देकर उपरोक्त चीजों की मांग ऊपरी पदाधिकारी से करेंगे, यदि हमारी मांगो पर किसी प्रकार कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 18 दिसंबर के बाद स्थानीय विधायक, सांसद व पदाधिकारीयों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव, पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, हेमलाल यादव, छत्रर राय, राजू राय, बुधन राय, बद्री यादव, पिंटू कुमार, समेत दर्जनों लोग लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
