• Sun. Oct 25th, 2026

श्री श्री सार्वजनिक मां लक्ष्मी पूजा कमेटी बाना में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुई मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना

admin's avatar

Byadmin

Oct 25, 2026
crescent ad

 

राजनगर : राजनगर प्रखंड के बाना गांव में श्री श्री सार्वजनिक म मां लक्ष्मी पूजा कमिटी की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धन ,वैभव और सुख – समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना श्रद्धा,आस्था और भक्ति भाव के साथ की गई। पूजा के आयोजन से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया । सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्वालुओं की भीड़ जुटने लगी और मां लक्ष्मी के जय करो से गूंज उठा।

 

पूजा के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति- रिवाज के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। गाजे – बाजे के साथ भव्य यात्रा लक्ष्मी मंदिर से प्रारंभ होकर बंगबोगा नदी पहुंची। वहां पुजारी के मार्गदर्शन में विधिवत्त पूजा अर्चना की गई और महिलाओं ने नदी के पवित्र जल भरकर कलश यात्रा शुरू की। इसके बाद सभी महिलाएं धार्मिक उत्सव के साथ भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचीं।

 

मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना की गई। इसके पश्चात पंडित द्वारा विधि विधान से मां लक्ष्मी का आह्वान कर पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी से अपने परिवार की सुख -शांति, स्वस्थ्य , खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

 

इस पावन अवसर पर कई महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर मां लक्ष्मी की आराधना की। पूजा के दौरान नारियल ,केला ,मिठाई सेव सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों का भोग अर्पित किया गया। महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा कर परिवार में सुख- शांति बनाए रखने तथा रोग- दुःख से मुक्ति की प्रार्थना की।

 

मुख्य अतिथि जिला परिषद अमोदिनी महतो ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , मां लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य ,वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है। भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन और श्रद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति सकारात्मक और खुशहाली बनी रहती है।

 

मनोज कुमार महतो ने कहा कि बाना गांव में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के गांव के साथ-साथ दूर- दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हजारों भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर मां लक्ष्मी के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्ति एवं धार्मिक उत्साह से सराबोर रहा।

 

पूजा अर्चना के उपरांत कमेटी की ओर से भंडारण का आयोजन किया गया।इसमें पहुंचे श्रद्धालुओं एवं भक्तों के बीच खिचड़ी और खीर प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां लक्ष्मी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों के बीच आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का संदेश भी देखने को मिला।

 

श्री श्री सार्वजनिक मां लक्ष्मी पूजा कमेटी बाना की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष -मनोज कुमार महतो , ( पंचायत समिति सदस्य), उपाध्यक्ष -, प्रदीप कुमार महतो, सचिव – पंचानन महतो , कोषाध्यक्ष – प्रकाश महतो , सदस्य – गौरव महतो , दिनेश महतो, श्रवण महतो , विकास महतो , सुरेश महतो , राकेश महतो , दीपक महतो, अमित महतो, रोहित पात्र ,सुनील महतो ,आशीष महतो , डॉक्टर नारद चंद्र महतो एवं ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर पूजा की व्यवस्था, कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की सुविधा और भंडारे के संचालन में सहयोग किया। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *