
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय (सुजीत कुमार)-: अयोध्या में होने वाले श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामधूनी का भव्य आयोजन चानन प्रखंड के रामपुर रामजानकी ठाकुरवाड़ी में किया गया। जहां 351 कुंवारी कन्याओं ने कलश उठाने का काम किया। दी गई जानकारी में लड़कियों ने वीरता और भारतभूमि में जन्म लेकर इस राम लला की धरती पर रामलला के दर्शन होने को लेकर खुद को गौरवान्वित महसूस की। इनलोगो ने कहा कि भारत धर्म प्रिय देश है और यह लोगो को हमेशा शांति का ही उपदेश दिया है। हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को बड़े पैमाने पर पूरे विश्व में रखने का काम किया है। आज हमारे देश में विदेशो से लोग राम लला के दर्शन को लोग आ रहे है। इस मौके पर एंबुलेंस, पानी, सरबत,फल की व्यवस्था की गई। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव,समाजसेवी प्रवीण कुमार ने भी कहा हमारे कण कण में राम बसे हुए है। इस दौरान शामिल लोगो में अध्यक्ष सुधीर राम,उपाध्यक्ष अरुण झा,सचिव विकाश सिंह,उपसचिव शत्रुधन सिंह,कोषाध्यक्ष धवेंद्र साव,संचालक सूचित राम सह संचालक बबलू सिंह,सांस्कृतिक व्यवस्थापक बबन सिंह,भोजन संस्थापक दिलीप साव,अंकेक्षक राजगीर भगत,सहायक अंकेक्षक गुंजन सिंह,व्यवस्थापक विकाश मांझी, प्रह्लाद मांझी,जागो सिंह,दिलीप पासवान,रामजी भगत,मुन्ना राम,अशोक पासवान,धुरी दास,उत्तम पासवान आदि शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
